अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वेटर का काम दिलाने 3 युवतियों के साथ महिला को बिहार लाकर,शादी पार्टियो में कराया अश्लील डांस

पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा को पीड़िता ने सुनाई आपबीती: बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर सभी को कराया मुक्त

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस अधीक्षक को 24 वर्षिय युवती ने बताया कि शनि सोंधिया एंव शनि की पत्नि निधी सोंधिया उसे एवं अन्य दो युवतियों के साथ एक महिला को वेटर का काम दिलाने 11-4-2022 को मोतिहारी बिहार लेकर आये वेटर का काम न कराकर,लवकुश राय,पिन्टू कुमार,तथा राम सागर उर्फ महेश्वर शर्मा के द्वारा शादी पार्टी में अश्लील डांस कराया जाने लगा सूचना को गम्भीरता से लेते हुये तत्काल बिहार के वरिष्ठ पुलिस अधिकरियों से चर्चा कर तीनों युवतियों एवं 1 महिला को मुक्त कराया गया,वहीं भाई की रिपोर्ट पर थाना मदनमहल में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही करते हुये तत्काल मदनमहल थाने के उप निरीक्षक रजनीश मिश्रा,प्रधान आरक्षक पारसनाथ पाठक तथा महिला आरक्षक पूजा मेहरा की टीम बनाकर मोतिहारी बिहार के लिए रवाना की गई थी जिनके द्वारा तीनों युवतियों एवं महिला को दस्तयाब कर जबलपुर लाया गया,वहीं आरोपी शनि सोधिया,निधी सोंधिया एवं पिंटू कुमार ठाकुर को गिरफ्तार करते हुये,फरार आरोपी राम सागर उर्फ महेश्वर शर्मा एवं जेल में निरूद्ध लवकुश को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से जबलपुर लाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88