जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पुण्य लाभ अर्जित करने का मार्ग प्रशस्त करते है संत : डा स्वामी नरसिंह दास महाराज

जबलपुर दर्पण। श्रीमद्भागवत भगवान का वांग्मय स्वरूप है। श्रीकृष्ण राधा ने सांसरिक जीवन मे नकारात्मक भाव को त्याग कर हर्षित मन से सभी भौतिक कठिनाई को हल करने की प्रेरणा दी है। संत भी काल के चक्र मे बंधे होते हुए भी संसार को प्रकाशित कर गौ लोक जाते समय भक्तो पर कृपा बरसते जाते है। भक्त और साधक के जीवन की सभी बाधाओ को साधु संत हरण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का मार्ग प्रशस्त करते है। श्रृध्दालुओ को भाव विभोर करने वाले उदगार कथा व्यास नरसिंहपीठाधीश्वर स्वामी डा नरसिंह दास महाराज ने नरसिंह मंदिर, कलौन शहपुरा के साकेत वासी मंहत स्वामी नंद किशोर दास महाराज की प्रथम पुण्य तिथि मे संत समागम, श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह के विराम दिवस पर कहे।
व्यास पीठ पूजन केके सिंह ओंकार सिंह, आशीष पटेल, प्रवीण चतुर्वेदी, रघुवीर पटेल, मुलायम सिंह, महेन्द सिंह ने किया। संत समागम मे स्वामी डा राधे चैतन्य, स्वामी गोविंद दास, स्वामी रामजी शरण , स्वामी दादा पगलानंद, स्वामी उमाचरणदास, ओमकार दास ,हनुमान दास , स्वामी प्रहलाद दास , जगदीश दास , नारायण दास जी , हरिओम दास महाराज काली नंद महाराज , हरिदास श्यामा दास कैलाशानंद जी , रामदास, स्वामी बिंद्रावन दास , ओझा, सहित संत वृंद विराजित रहे
पूजन अर्चन पं संजय शास्त्री,पं कामता गौतम , शिवनारायण गौतम , पं प्रियांशु, पवन ने संपन्न कराया।
नरसिंह मन्दिर कलौन शहपुरा के साकेत वासी मंहत नंद किशोर दास महाराज की प्रथम पुण्य तिथि पर देश भर से आए साधु संत महात्माओ ने पुष्पार्चन कर श्रृध्दाजंलि दी, इस अवसर पर आयोजित भंडारे महाप्रसाद मे सैकडो साधु संत महात्माओ, नर्मदा परिक्रमा वसियो के साथ हजारो श्रृध्दालुओ ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88