अब भाजपा के त्रिदेव करेगे बूथों को मजबूत

भाजपा की प्रशिक्षण कार्यशाला रानीताल कार्या में सम्पन्न
जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा आने वाले समय में अपने बूथ अध्यक्ष,बूथ महामंत्री एवँ बीएलए अपने अपने क्षेत्र के बूथ में पार्टी और मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए बकाया इनको प्रशिक्षण दिया जाएगा यह बात आज भाजपा के प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता ने पार्टी कार्यालय में कही। आगे उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ तक मजबूत करने पार्टी ने पूर्व विस्तारक अभियान चलाया था जिसमे डिजिटल एवँ फिजिकल वेरिफिकेशन किया था उन बूथों में अध्यक्ष,महामंत्री एवँ बीएलए जिन्हें हम त्रिदेव कहते है वह मिलकर बूथ पर संगठन कार्य करेंगे जिसके लिए आप सभी को प्रशिक्षण देना है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि भाजपा महानगर के सभी 16 मंडलो के अंतर्गत 954 बूथों में त्रिदेव के प्रशिक्षण हेतु आगामी 30 अप्रैल एवँ 1 मई को मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी।



