बोधिसत्व नागार्जून महाविहार संघ ने मनाई बाबा साहब की जन्म जयंती

जबलपुर दर्पण। बोधिसत्व नागार्जून महाविहार संघ घमापुर में विश्वरत्न भारतीय संविधान के निर्माता बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की 131 वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय लखन घनघोरिया विधायक ने बोधिसत्व डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा पर मोमबत्ती एवं अगरबत्ती प्रज्वलित एव माल्यापर्ण किया। आयुष्मान डॉ. प्रशान्त पुणेकर ने तथागत गौतम बुध्द की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। और आयुष्मती सविता, हर्षिका, अनिता जी ने तथागत गौतम बुध्द एवं डॉ. आम्बेडकर की पंचशील वंदना की। और ओ.पी. चाटे, रामकृष्ण कामड़े ने मुख्य अतिथि लखन घनघोरिया जी को शाल एवं सील्ड़ देकर स्वागत एवं सम्मानित किया। एवं सेवक पाटिल, चन्द्रशेखर उरकुडे़ जी ने विशिष्ट अतिथि आयुष्मान डॉ. प्रशान्त पुणेकर को शाल एवं सील्ड़ देकर स्वागत एवं सम्मानित किया। धम्म सेवा मंडल-रामकृष्ण कामड़े राजेश जनबंधु दीपक मेश्राम सुरेश इंदुरकर सेवक पाटिल सर्वोत्तम गोलाईत आशीष गजभिये दीपक सोमकुंवर ओपी चाटे अशोक पाटिल धर्मशील चाटे शोभा गोटेकर सविता लोखंडे कविता सहारे अनिता जनबंधु वीरेन्द्र बौध्द एवं बोधिसत्व नागार्जून महाविहार संघ के सदस्य गण उपस्थित रहे।



