किसानों के खाते में राशि नहीं आ रही, टक-टकी लगाये किसान हो रहे, परेशान

जबलपुर दर्पण। हड़गढ साइलोबैग खरीदी केंद्र करीब 70 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। जिसमें 1 दिन में तीन सौ ट्रैक्टर ट्राली लोड गेहूं करीब 20 सौ क्विंटल गेहूं खरीदा जाता है। सायलो बैग में पिछले 3 वर्षो से अब तक 65 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीद कर स्टॉक बना लिया गया है। खरीदी केंद्र मैं अधिक गेहूँ स्टाक होने से खरीदी केंद्र परिसर कम पड़ने लगा है। जिस कारण गेहूं में लोड ट्रैक्टर ट्राली 150 गाड़ियां खरीदी केंद्र परिसर के अंदर खड़ी होती हैं। और शेष गाड़ियां रोड पर खड़ी रहती हैं। जिससे खड़ी गाड़ियों को लगातार किसान की देखरेख पर किसान बहुत अधिक परेशान हो रहा है। साइलो बैग हड़गढ़ में इस वर्ष 17 समितियां मिलकर 32 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। परंतु 3 सप्ताह पूर्व भी किसानों के खातों में कंपनी व खाद्य विभाग प्रशासन के द्वारा अब तक राशि नहीं भेजी जा रही है। अपनी राशि को लेकर किसान टक टकी लगाए राशि के लिए बेसबरी से इंतजार करता नजर आ रहा है। भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष सुरेश पटेल ने बताया कि सायलो बैग में समर्थन मूल्य पर 1 अप्रैल से गेहूं की खरीदी खाद्य प्रशासन द्वारा शुरू किया गया था। पिछले 3 सप्ताह बीतने के बाद भी किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। जिससे किसान बैंक का कर्ज, परिवारिक जरूरी लेनदेन, फसलों के खाद बीज उधारी लेनदेन, और अन्य उधारी चुकाने से असमर्थ और अपने आपको लाचार महसूस कर रहा है। प्रांतीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर परोहा, भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष तहसील अध्यक्ष सुरेश पटेल, भारतीय किसान संघ सदस्य रमेश पटेल, तहसील उपाध्यक्ष विजय बनाफर, तहसील उपाध्यक्ष भीम पटेल, तहसील सचिव आशीष पटेल, नगर संयोजक सुनील जैन, ग्रामीण संयोजक गजेंद्र दीक्षित, राजस्व प्रभारी रामसेवक यादव ने किसानों के खाते में राशि भेजने और सभी गेहूँ भरे ट्रैक्टरों को परिसर के अंदर खड़े करने की मांग की है।



