सट्टेबाज के ठिकाने पर रांझी पुलिस का छापा:एक सट्टेबाज गिरफ्तार,फरार आरोपी की तलाश जारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पोस्ट आफिस के पास विकास मिश्रा इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रायल्स एवं रायल चैलेन्जर बैंगलोर के बीच चल रहे मैच में सट्टा खिला रहा है सूचना पर दबिश दी गई जहा विकास मिश्रा उम्र 25 वर्ष निवासी मस्ताना चौक रांझी अपने मोबाइल में सट्टा खिलाते मिला पूछताछ पर बीसू पटारिया के कहने पर आर्इ्र.पी.एल.में चल रहे राजस्थान रायल्स एवं रायल चैलेन्जर बैंगलौर के मैच पर सट्टा खिलाना बताते हुये सट्टा लिखने के एवज में बीसू पटारिया द्वारा 5 प्रतिशत रूपये देना बताया। आरोपी विकास मिश्रा के कब्जे से स्टटा पट्टी,सट्टा चार्ट,नगद 600 रूपये,एक मोबाइल जप्त करते हुये दोनों आरोपियो के विरूद्ध धारा 4 (क) सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी बीसू पटारिया की तलाश जारी है।



