हिंदू राष्ट्र की स्थापना से ही होगा हिंदुत्व पर हो रहे आघातों का निदान

जबलपुर दर्पण। वर्तमान समय में सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं पर हो रहे नित नए आघातों का सामना हिंदू राष्ट्र निर्माण से ही हो सकता है। इसके लिए सम्पूर्ण हिंदू समाज को संगठित व कृत संकल्पित होना होगा।अन्यथा तुष्टीकरण की राजनीति के चलते हमारी आने बाली पीढ़ी को बलपूर्वक धर्मांतरण के लिए मजबूर कर दिया जाएगा। उक्त उद्गार भारत रक्षा मंच द्वारा ‘ हिंदू धर्म पर हो रहे आघातों के विरुद्ध प्रभावी रणनीति ‘ विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में भोपाल से पधारे माध्यक्षेत्र संगठन मंत्री हरेंद्र सिंह ने व्यक्त किए। प्रांताध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी ने कहा कि किसी मार्ग पर किसी धर्म विशेष के धर्मस्थल होने के कारण उस मार्ग से हिंदू धर्म की शोभायात्रा को अनुमति न देना बेहद निंदनीय है। महिला प्रमुख स्नेहा ज्योति सिंह और प्रांत सचिव सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्देशों के विपरीत लाउडस्पीकर पर अत्यधिक तेज आवाज में अजान कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी। संगोष्ठी में जीवेश पांडे, डॉ. रोहित आचार्य,मीना पांडे,मोनिका सिंह,नीलम शर्मा,लक्ष्मी मकोड़े,रत्ना दीक्षित, भारती जैन,रामायण चौबे,गोपाल सिंह,श्रद्धा झारिया,सुषमा पासी,मधुबाला शर्मा,सुमन शर्मा,घनश्याम पांडे,संदेश जैन,अंबिकेश बैस्य व मनोज बर्मन उपस्थित थे।



