लेडी शराब तस्कर के आशियाने पर प्रशासन की कार्यवाही,दुमंजिला भवन को किया जमींदोज

जबलपुर दर्पण नप्र। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी.एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा तथा नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में हनुमानताल थाना क्षेत्र की खुख्यात लेडी शराब तस्कर मीरा बाई सोनकर जिस पर 21 अपराध आबकारी एक्ट तथा उसके बेटों,बाबा सोनकर के विरूद्ध 31 अपराध,बोरा उर्फ मोनू सोनकर के विरूद्ध 30 अपराध,कल्लू उर्फ श्याम सोनकर के विरूद्ध 28 अपराध,सोनू सोनकर के विरूद्ध 27 अपराध, राजा सोनकर के विरूद्ध 12 अपराध हत्या का प्रयास, एनडीपीएस एक्ट,अवैघ वसूली, आर्म्स एक्ट,बलवा कर घर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ , आबकारी एक्ट,जुआ आदि के दर्ज हैं। लेडी शराब तस्कर का पूरे मोहल्ले में इतना आतंक है,कि भय के कारण कोई भी इसकी एवं इसके परिवार की शिकायत नहीं करता,सोनू सोनकर का पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है। इनके द्वारा बाबा टोला सिंध केम्प में लगभग 3000 वर्गफुट भूमि जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़,पर अनाधिकृत रूप से लगभग 50 लाख रूपये की लागत से निर्मित 2 मकान जिसमें एक दुमंजिला है को जमींदोज किया जा रहा है। विवाद होने की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल एव प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।




