श्रीमद् भागवत कथा, संत समागम का भव्य शुभारंभ आज

जबलपुर दर्पण। आज दिनांक 12-18 मार्च तक आचार्य अनूप देव शास्त्री जी के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा पुराण का भव्य शोभायात्रा के साथ दिनांक 12 मार्च ठीक 2 बजे होगा। दोपहर 2 बजे से श्री शंकर महादेव मंदिर गुप्तेश्वर से कार्यस्थल श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर तक निकाली जाएगी तत्पश्चात श्रीमद्भागवत कथा पुराण में प्रथम दिवस की कथा होगी।
श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर जबलपुर मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा श्री अनूपदेव जी महाराज जी महाराज के मुखारविंद से श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त करने एवं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन सफल बनाने का आग्रह ज्योति उमेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, पीयूष चतुर्वेदी, दिनेश मिश्र, राकेश पटेल, प्रदीप जानी, अशोक शर्मा, विजय चौधरी, अनिल सिंह सहित प्रभु वंदन फाऊंडेशन,सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर परिवार ने की है।



