एमपी टीएएएस पोर्टल में एलाउ ऑप्शन 13 मई तक

जबलपुर दर्पण। अनुसूचित जनजाति संवर्ग अंतर्गत वर्ष 2021-22 में एम पी टी ए ए एस पोर्टल एसटी स्कॉलरशिप, अवास सहायता अंतर्गत एलाउ ऑप्शन की विशेष सुविधा 9 से 13 मई तक प्रदान की गई है। सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों से आग्रह किया है कि वे प्रकरण कार्यालय में जमा करें। समस्त संस्थाये शीघ्र ही लंबित प्रकरणों पर निराकरण हेतु त्वरित कार्यावाही करना सुनिश्चित करें। समय-सीमा मे कार्यवाही पूर्ण नहीं करने के कारण कोई प्रकरण लंबित रहने की स्थिति में पात्र छात्र -छात्रा मिलने वाले लाभ से वंचित रहते है। तो इसकी पूरी जवाबदेही स्वयं संस्था प्रमुख की होगी। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देंवे। विभाग द्वारा दिये जा रहे अन्तिम अवसर के लाभ से कोई भी छात्र-छात्राएँ वंचित न रहे।



