खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

घमापुर से कांचघर रोड़ के अतिक्रमण पर,प्रशासन का चला बुल्डोजर

जबलपुर दर्पण नप्र। आज सुबह से ही जिला प्रशासन द्वारा घमापुर से कांचघर तक बनने वाली स्मार्ट सिटी रोड में बाधा बने अतिक्रमण को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते ने जेसीबी की मदद से अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। दुकान संचालक सुबह अपनी दुकानों पर जेसीबी चलती देखकर सभी के पैरो से जमीन खिसक गई। किसी को कुछ समझ नही आ रहा था कोई यहां वहा फोन लगाते रहे कुछ दुकानदार और स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया। लेकिन प्रशासन की गोपनीय रणनीति की भनक किसी को नही थी। अतिक्रमण स्थल पर सुबह से ही भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी जिसके कारण कोई विवाद नही हुआ। प्रशासन के द्वारा दर्जनों से अधिक अतिक्रमणों को जमीदोज कर दिया गया। अतिक्रमणों के हटने से घमापुर से कांचघर तक बनने वाली स्मार्ट सिटी रोड का रास्ता साफ हो गया है। जिससे आने वाले समय में रोड़ का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88