जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
उज्जवल पचौरी बने भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष साँसद विष्णुदत्त शर्मा की सहमति एवँ भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के अनुमोदन के पश्चात भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर दुबे ‘रम्मू भैया’ ने जबलपुर से उज्ज्वल पचौरी को अंत्योदय प्रकोष्ठ का जबलपुर महानगर का जिला संयोजक बनाया है। उल्लेखनीय है कि उज्ज्वल पचौरी पूर्व युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रह चुके है। श्री पचौरी की नियुक्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।



