बलिदानी को माथा टेक कर दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। जम्मू के सुजवान इलाके में शुक्रवार को आतंकी हमले में सीआईएसएफ के एसआई शंकर प्रसाद पटेल बलिदान हुए थे। आज रविवार को स्व शंकर प्रसाद पटेल के गृह ग्राम नौगवां, अमदरा, जिला सतना, मध्य प्रदेश मे उनके घर के पास हजारों लोगों की उपस्थिति में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त) महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रांत के सह प्रचार प्रमुख श्री शिवनारायण पटेल, मुकेश त्रिपाठी आदि ने भी माटी के सपूत को माथा टेक कर एवं दंडवत प्रणाम कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि जी ने स्व. शंकर प्रसाद पटेल के घर पहुँच कर उनकी पत्नी, बच्चों एवं परिवारजनों को इस अपार दुख को सहन करने ढांढस बंधाया।



