स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत

राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन-अध्यापन पर विशेष बल दिया गया है”
जबलपुर दर्पण।स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्षन के अंतर्गत आज एम.ए. उत्तरार्द्ध एवं पूर्वाद्ध के विद्यार्थियों के साथ हिंदी विभाग में दृष्टि-पथ पर प्रकाश डालते हुये प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, जबलपुर संभाग ने बताया कि शासन द्वारा यूजी एवं पीजी के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं कॅरियर मार्गदर्शन के लिए दृष्टि पथ जारी किया गया है। जिसमें भारतीय ज्ञान पंरपरा एवं नई शिक्षा नीति आदि विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में प्रो. शिव कुमार दुबे द्वारा भारतीय पंरपरा पर बोलते हुये कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन-अध्यापन पर विशेष बल दिया गया है। नई पीढ़ी को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने की दिशा में शासन ने पहल की है। प्रत्येक विषय या कोर्स में अब भारतीय ज्ञान परंपरा से संबद्ध ऐसी बातों को जोड़ा जा रहा है जिनसे नई पीढ़ी में भारतीय होने का गौरवबोध जागृत होगा।इस अवसर पर डॉ.टी.आर.नायडू, डॉ. हेमंत तनकंपन के साथ महाविद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थी उपस्थित रहें।



