घरेलू गैस सिलेण्डर से ऑटो में अवैध रिफलिंग करते दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नप्र। रांझी थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि बापूनगर में निक्की सोनकर की दुकान में करन ठाकुर तय कीमत से अधिक कीमत पर असुरक्षित तरीके से एलपीजी गैस सवारी आटो चालकों को विक्रय कर रहा है। सूचना पर दबिश दी गई,दुकान में दो युवक इलेक्ट्रानिक तराजू में एचपी गैस सिलेण्डर रखकर सवारी आटो क्रमांक एमपी20-आर-4080 में अवैध रूप से गैस रिफिल करते पाय गए,नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम करन ठाकुर पिता नरेश ठाकुर उम्र 18 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पीछे गोकलपुर रांझी एवं आकाश रैकवार मन्नूलाल रैकवार उम्र 22 वर्ष निवासी गणेश समिति गोकलपुर राझी बताये,मौके से 11 गैस सिलेण्डर एव अन्य सामग्री तथा एक सवारी आटो जप्त करते हुये घरेलू गैस सिलेण्डर से अवैध रूप से उपेक्षापूर्वक आटो में ज्वलनशील एलपीजी गैस भरना पाये जाने पर दोनों के विरूद्ध धारा 285, 34 भादवि एवं 3, 7 ईसी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।



