अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
कुनेन की गोली खाने से साढ़े तीन वर्षीय बच्चे की मौत

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र के न्यू नर्मदा नगर निवासी श्यामलाल यादव का साढ़े तीन वर्षीय बेटे ने खेलते खेलते कुनेन की गोली का सेवन करने से मौत हो गई। गोहलपुर थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार श्याम लाल यादव के साढ़े तीन वर्षीय बेटे देवांश यादव ने खेलते खेलते कुनेन की गोली का सेवन कर लिया जब परिवार वालो को बच्चे के मुंह से कुनेन की बदबू आई तो बच्चे कों परिजन तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले कर गए जहा उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा।



