प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा में प्रशासक मंडल का हुआ गठन

जबलपुर दर्पण। प्रेरणा हिंदी प्रचारणी सभा को गतिशीलता प्रदान करने हेतु प्रेरणा हिंदी प्रचारणी सभा के प्रेरणा स्रोत धर्म प्रकाश वाजपेयी सिविल सेवा गुरु व युगपुरुष अटल बिहारी वाजपेई विश्व संस्थान के अध्यक्ष और प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने प्रशासक मंडल का गठन किया है। प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा प्रशासक मंडल का गठन हिंदी प्रचार प्रसार को नई दिशा प्रदान करने हेतु किया गया है। प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा प्रशासक मंडल में डॉ सत्यम भास्कर दिल्ली,अशोक त्रिपाठी माधव बुढ़ार शहडोल मध्यप्रदेश,डाॅ देवदत्त द्विवेदी ‘सरस’ बड़ा मलहरा छतरपुर मध्यप्रदेश,एन.के.सरस्वती कोटपुतली जयपुर राजस्थान,दीनदयाल सोनी कवि शिक्षाविद् उद्घोषक चित्रकार बांदा उ.प्र.,के.एल. सोनी विनोदी महाराजपुर छतरपुर मध्यप्रदेश,अखिलेश कुमार शर्मा ग्राम पोस्ट खैरहा जिला शहडोल मध्य प्रदेश,साहित्याचार्य शास्त्री दीपक जैन’ध्रुव’ तिगोड़ा सागर मध्य प्रदेश,कवि गोपाल जाटव विद्रोही मंदसौर,जलज शर्मा शायर होशंगाबाद मध्यप्रदेश,नंदलाल मणि त्रिपाठी गोरखपुर उत्तर प्रदेश,वृंदावन राय सरल वरिष्ठ कवि सागर मध्य प्रदेश ,प्रमोद जैन ग्वालियर मध्यप्रदेश,बंशीधर पोरवाल शामगढ़ मंदसौर मध्यप्रदेश,राजेश तिवारी मक्खन झांसी उत्तर प्रदेश,संध्या शर्मा मिश्रा नोएडा स्व सहमति से बनाए गए हैं। प्रेरणा हिंदी प्रचार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह किरार व राष्ट्रीय प्रवक्ता जयदीप खरे ने आशा व्यक्त की है कि प्रशासन मंडल हिंदी के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभायेगी।



