5 अरब 95 करोड़ रुपये ओरिजनेटिंग राजस्व अर्जित कर पमरे श्रेष्ट

पिछले वर्ष की तुलना में 49 प्रतिशत से अधिक हुई आय
जबलपुर दर्पण। इस वित्तीय वर्ष के शरुआत से ही पश्चिम मध्य रेल अपने अधोसंरचनात्मक कार्यों को गति प्रदान करते हुए, यात्री सुविधाओं में उत्तरोत्तर विकास करते हुए रेलवे राजस्व वृद्धि के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसके परिणामस्वरूप पमरे महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल में 5 अरब 95 करोड़ ऑरिजनेटिंग राजस्व अर्जित किया। ज्ञात है कि पश्चिम मध्य रेल ने वित्तीय वर्ष 2021-2022 में प्रारंभिक (ओरजिनेटिंग) की मद में कुल 05 हजार 809 करोड़ रूपए रेल राजस्व अर्जित किया था ।
पमरे ने पैसेंजर यातायात में अप्रैल 2022 में आरक्षित और अनारक्षित कुल 58 लाख से अधिक रेल यात्रियों से रुपये 153 करोड़ अर्जित किया, जो कि गत वर्ष के राजस्व रुपये 38 करोड़ की तुलना में लगभग 300 प्रतिशत अधिक है। अन्य कोचिंग रेवेन्यू की मद में रुपये 15 करोड का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है। माल ढुलाई में पुनः वृद्धि दर्ज करते हुए माह अप्रैल 2022 में रुपये 413 करोड़ का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है। इसके अलावा संड्री रेवेन्यू में रुपये 14 करोड का रेलवे राजस्व प्राप्त किया है। इस प्रकार पमरे में माह अप्रैल 2022 में रेल राजस्व में कुल रुपये 595 करोड़ रूपए अर्जित किए गए, जो कि इसी अवधि में पिछले वर्ष के राजस्व रुपये 399 करोड़ की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक है।



