जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अनाज तिलहन व्यापारी संघ के वार्षिक चुनाव आज

जबलपुर दर्पण। चुनाव अधिकारी दिनेश यादव एवं जवाहर असाटी ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि निवाडगंज गल्ला बाजार का 75 वर्षीय व्यापारिक संघ जिसके पौने तीन सौ सदस्य निवाडगंज मिलौनीगंज क्रषि उपज मंडी के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर गल्ले का थोक व्यापार करते हैं, संघ के नियमानुसार अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के वार्षिक चुनाव 14 मई को सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे वोटिंग के द्वारा किये जा रहे हैं। दिनांक 10 मई से फार्म लेने और जमा करने व वापिस लेने की चुनावी प्रक्रिया 12 मई तक पूर्ण कर ली है, जिसे कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश राठौर, सचिव रितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सह सचिव सुधीर जैन के नाम सिंगल होने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित की घोषणा की जायेगी।

अध्यक्ष पद के लिये दो नाम वीरेन्द्र केशरवानी, दीपक नोगरिया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो नाम इंदुलाल मतानी, पीयूष जैन के नाम चुनावी मैदान में है। जिनके निर्वाचन के लिये 14 मई को संघ कार्यालय गल्ला बाजार निवाडगंज में वोटिंग होगी। सभी मतदाता सदस्य अपनी आई डी के साथ उपस्थित होकर मतदान में भाग लेंगे, मतदान के पश्चात मतगणना की जाएगी सभी विजयी पदाधिकारियो की घोषणा होगी।
निर्वाचन अधिकारी ने सभी से शांति के साथ मतदान में भाग लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88