विद्युत विभाग पुरवा ही बन गया पर्यावरण का दुश्मन निगम प्रशासन मौन कार्यवाही करेगा कौन

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी आई टी सेल सचिव सुमित चौहान ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि पुरवा स्थित विद्युत विभाग कार्यालय के बाहर लगे हुये हरे भरे वृक्ष जो कि विगत कुछ दिनों से विद्युत विभाग के दक्षिण संभाग द्वारा बिना किसी स्वीकृति के काटे जा रहे है। कल ऐसा ही एक मामला सुबह कांग्रेस पार्टी के सौरभ नाटी शर्मा जी के संज्ञान में आया जब विद्युत विभाग द्वारा एक विशालकाय वृक्ष को जो कि लगभग 20 से 25 वर्षो पुराना वृक्ष था उसे जड़ से काट दिया गया है। जबकि विद्युत विभाग की संहिता के अनुसार विद्युत विभाग किसी भी वृक्ष को काट नहीं सकता है। मेंटेनेंस में अगर जरूरत पड़ने पर वृक्ष बाधक है तो सिर्फ वृक्ष को छांटने का कार्य विद्युत विभाग द्वारा किया जा सकता है मगर विगत कुछ दिनों से पुरवा स्थित कार्यालय में यह आम हो चुका है कि मेंटेनेंस के नाम पर सहायक अभियंता, भूपेन्द्र चौरसिया एवं कनिष्ठ अभियंता पंकज अग्रवाल द्वारा किसी भी पेड़ को काट दिया जाता है ।
संदीप जैन एवं अनुज श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुये बताया कि कुछ दिनों पूर्व भी विद्युत विभाग के दक्षिण संभाग द्वारा वृक्षों को काटा गया था। उस समय शिकायत करने पर दोबारा ऐसी गलती न करने का आश्वास दिया जिसके चलते यह मामला शांत हो गया। मगर कल जब अपने कार्यालय के बाहर लगे हुये वृक्ष को काटा तो यह बर्दाश्त से बाहर या जिसके चलते आज तहसीलदार महोदया श्रीमती स्वाति सूर्या को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गयी कि सहायक अभियंता पुरवा भूपेन्द्र चौरसिया एवं कनिष्ठ अभियंता पंकज अग्रवाल के ऊपर मुकदमा दर्ज कर भारतीय वन कानून 1927 के अनुसार सेक्शन 68 के तहत दोनों लोगों पर मामला दर्ज हो एवं सक्त से सक्त सजा दी जाये जिससे आगे इस तरह की पुनरावृत्ति न हो सके। और पर्यावरण सुरक्षित एवं संरक्षित रह सके।
एक तरफ सरकार वृक्ष को लगाने की ओर बढ़ावा दे रही है और लाखों रूपये खर्च कर वृक्षारोपण जैसे कार्य करा रही है दूसरी तरफ सरकार के नुमायदें ही पर्यावरण को उजाड़ने लगे हुये है एक तरफ माननीय मुख्यमंत्री जी वृक्षों को लगाने के लिए लोगों को प्रेरित करते है दूसरी तरफ सरकारी कर्मचारी ही पर्यावरण को मिटाने लगे हुये है और निगम प्रशासन एवं वन विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। क्या इसमें सबकी मिली भगत इसकी भी जाँच करने के लिये माननीय कलेक्टर महोदय से निवेदन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रीतेश गुप्ता, आरिफ बेग, आसिफ कुरैशी, सिद्धार्थ झारिया, संदीप जैन, अनुज श्रीवास्तव सुमित चौहान, रिजवान अली कोटि, राहुल यादव, राहुल बघेल, एजाज अंसारी, सहनवाज अंसारी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।



