जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

अवैध शराब के प्रकरण में फरार आरोपी:आबकारी सिहोरा की गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण नप्र। कलेक्टर इलैयाराजा टी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन मेंं एवं सिहोरा आबकारी कट्रोल रूम प्रभारी जिनेन्द्र कुमार जैन के नेतृत्व में ग्राम पहरुआ में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर पल्सर बाईक क्र MP20-MQ-5999 के पीछे बंधे दो थैलो में रखी 290 पाव देशी शराब प्लेन,मात्रा 52.2 बल्क लीटर बरामद एवं वाहन की अनुमानित कीमत 66530 रुपये जप्त की थी। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी सूरज बर्मन पिता दयाराम बर्मन,उम्र 26 वर्ष,निवासी पहरुआ,थाना सिहोरा के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्व कर उक्त प्रकरण को विवेचना में लिया गया थाआरोपी लगातार फरार चल रहा था। इसी बीच आरोपी द्वारा मान न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीस सिहोरा एवं माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया गया परंतु मान न्यायालयो द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका निरस्त कर दी गयी।मुखबिर से सूचना मिली कीफरार आरोपी सूरज बर्मन शिवालय लॉज के पास खड़ा है। तत्काल स्टाफ के साथ घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया आरोपी को गवाहों के समक्ष विधिवत गिरफ्तार कर मान न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिहोरा के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।कार्रवाई के दौरान जिनेन्द्र कुमार जैन आबकारी उप निरीक्षक, नेकलाल बागरी आबकारी मुख्य आरक्षक, सतीश कुमार खम्परिया,संतलाल मराबी,फूल सिंह एटिया,अशोक सिंह बघेल एवं अमिता केशरवानी आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88