विकलांगों को भी मिले रोजगार

जबलपुर दर्पण। विकलांगों को रोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा के एवं मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से समदड़िया मॉल के सामने पार्क सिविक सेंटर मैं बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक विकलांग भाई बहनों ने रोजगार के लिए अपने रिज्यूम जमा किये। विकलांग बल के जिला उपाध्यक्ष शेष आनंद अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम का संचालन हुआ। इस अवसर पर विकलांग बल के संभाग प्रभारी सुभाष विश्वकर्मा जी, उप संभाग प्रभारी उत्तमराव, जबलपुर जिला सचिव सरफरोश, जिला उपाध्यक्ष संजय रजक व अखिलेश शर्मा ,मोतीलाल कोष्टा, सुमित कोहली, संजय चक्रवर्ती, संतोष सोनी, सुनील साहू, भगवान दास, सुनीता अग्रवाल, सविता रैकवार, भवानी यादव, निकस वेद, भानु प्रताप जी, वसीम, शुभम,एवं अन्य साथी गण शामिल हुए।



