जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
जोसफ जॉन हुकिन्स सेवा, सुशासन एवँ गरीब कल्याण कार्यक्रम हेतु आंध्रप्रदेश के प्रभारी बने

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूरे होने पर अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा 6 जून से 8 जून 2022 तक चलाये जाने वाले सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम हेतु राज्यो के प्रभारी नियुक्त किये है, जिसमे जबलपुर से अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जोसफ जॉन हुकिन्स को आंध्रप्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जोसफ जॉन हुकिन्स की नियुक्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों,पार्टी पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दी है।



