घर घर जनसंपर्क से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित:शेषराव यादव

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की कामकाजी बैठक सम्पन्न
जबलपुर दर्पण नप्र। प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना के साथ हम जानता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताए तो आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित है यह बात नगरीय निकाय हेतु जबलपुर के प्रभारी शेषराव यादव ने भाजपा जबलपुर महानगर की कामकाजी बैठक में कही। श्री यादव ने कहा संगठन द्वारा बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री एवँ बीएलए के रूप में हर बूथ में त्रिदेव की रचना की है उनकी आने वाले चुनावों में जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होगी और उनके साथ मिलकर हर कार्यकर्ता को अपना बूथ और वार्ड जीतना होगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान की दिशा में कार्य कर रही है। इन सभी योजनाओ और विकास कार्यो की उपलब्धियों को लेकर हमे जनता के बीच जाना है। बैठक को नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर,प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि,प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी,पूर्व महापौर प्रभात साहू, डॉ स्वाति गोडबोले ने भी संबोधित किया।




