जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का जबलपुर आगमन

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष साँसद विष्णुदत्त शर्मा का आज गुरुवार 26 मई को शाम 4 बजे सड़क मार्ग द्वारा भोपाल से जबलपुर आगमन हो रहा है।
श्री शर्मा यहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रस्तावित जबलपुर आगमन एवँ कार्यक्रम की चल रही तैयारियों का जायजा लेंगे साथ ही आगमन को लेकर भाजपा संगठन की बैठक में शामिल होंगे। श्री शर्मा 4:30 बजे से शाम 7 बजे तक नगर व ग्रामीण की जिला प्रबन्ध समिति बैठक, जिला पदाधिकारियों एवँ मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजकों की बैठक के साथ वरिष्ठजनों के साथ बैठक करेंगे तत्पश्चात रात्रि 8 बजे सड़क मार्ग से भोपाल रवाना होंगे।



