गोसलपुर बाजार,अतिक्रमण को लेकर सिहोरा एसडीएम ने गठित की 5 सदस्य टीम

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। सिहोरा तहसील के अंर्तगत आने वाली ग्राम पंचायत गोसलपुर में लगने वाले सप्ताहिक बाजार में स्थानीय लोगों की असुविधा को लेकर विगत कुछ दिनों से समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर और जन समस्याओं को लेकर सिहोरा एसडीएम आशीष पाण्डे ने 5 सदस्यों की टीम गठित कर आदेश जारी किये है। बुधवार को भरने वाले सप्ताहिक बाजार में आम जनता एव बाजार से आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती हैं । इस समस्याओं को लेकर विगत दिवस निरीक्षण किया गया था। आज दिनांक को एसडीएम सिहोरा ने बाजार के सीमांकन को लेकर 5 सदस्यों टीम का गठन किया है। 5 सदस्यों की टीम राजू कोल राजस्व मंडल खितौला,हल्क पटवारी नीरज कुररिया ,पटवारी,सुख चैन पटैल,प्रदीप यादव सचिव गोसलपुर, विजय पटैल कछपुरा को नियुक्त किया गया है। वहीँ अतिक्रमण हटाने को लेकर तहसीलदार राकेश कुमार चौरसिया,सिहोरा के साथ गोसलपुर थाना प्रभारी शंशाक सिन्हा आई पी एस को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं ।



