सेवादल प्रवक्ता ने राष्ट्रपिता के चरणों में श्रद्धांजलि देकर मनाया जन्मदिन

जबलपुर दर्पण। शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के प्रवक्ता जितेंद्र यादव के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा दल के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने विक्टोरिया हॉस्पिटल स्थित गांधी भवन मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि दी गई और तभी सेवादल के साथियों ने महात्मा गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए मानव कल्याण के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया तत्पश्चात जितेंद्र यादव का स्वागत सभी सेवादल के साथियों ने किया इस अवसर पर उमेश पटेल, राकेश चक्रवर्ती, विष्णु विनोदिया, अफसाना अंसारी, इस्माइल पठान, सुशील जसेले, गौरी आंटी, पूनम कोरी, विवेक सोनी, गुरु चरण, दीपक सिंह राजपूत सहित कई कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।



