ख्याति गर्ग के नेतृत्व में टीम ने जीता पुरस्कार

जबलपुर दर्पण। भारतीय डिज़ाइन संस्थान (एनआईडी) गांधीनगर में मास्टर ऑफ डिज़ाइन (टॉय एन्ड गेम) के चतुर्थ सेमेस्टर की विद्यार्थी ख्याति गर्ग के नेतृत्व वाली तीन सदस्यीय cgp‘द चूज़न वन’ टीम ने नई दिल्ली के नेताजी सुभाष तकनीकी संस्थान में 24 से 25 मई तक आयोजित ‘टॉयकाथान 2022’ में विजेता बनने का गौरव पाया। टीम को विजेता बनने पर 25 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में देश भर की विभिन्न संस्थानों की 250 टीमों ने भाग लिया। भाग लेने वाली पांच उत्कृष्ट टीमों को पुरस्कृत किया गया। ख्याति गर्ग एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता व बीनू की पुत्री हैं।



