नगर परिषद मझौली द्वारा वार्डों में टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाया जा रहा है

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू– नगर परिषद अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिन जिन वार्डों में पानी की सप्लाई बंद हो चुकी उन वार्डों में परिषद द्वारा टैंकर के माध्यम से जल सप्लाई की जा रही जिससे की आम जनता को पानी किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े तथा उन्होंने यह भी बताया कि गर्मी के सीजन में मझौली नगर में पानी की किसी प्रकार की समस्या नहीं आई और किसी कारण बस समस्या आई है तो तुरंत ही उसका निराकरण कर दिया गया जिससे कि लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराया जा रहा है और जगह जगह नगर परिषद के द्वारा प्याऊ की भी व्यवस्था की गई जिससे कि बाहर से आए हुए लोगों को पीने के लिए पानी की भी उत्तम व्यवस्था की गई



