जबलपुर जिले के कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी पहुँचे मझौली

जबलपुर जिले के कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी पहुँचे मझोली
जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू –तालाबो की साफ सफाई के कार्य को देखने पहुँचे मझौली
जबलपुर जिले के कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी आज दिनांक 27.5.2022 को समय लगभग 1 बजे मझोली में स्तिथ रेस्ट हाउस पहुचे थोड़ी देर रुकने के बाद कलेक्टर मझौली नगर में विश्व विख्यात श्री विष्णु बाराह मंदिर के दर्शन करने पहुचे वहां मंदिर में मंदिर के पुजारी के द्वारा मंदिर और श्री विष्णु बाराह की मूर्ति के विषय मैं विस्तार से जानकारी ली इसके पश्चात श्री विष्णु वाराह भगवान की जनस्थली नारयण सरोवर पहुचे वहां पर चल रही साफ सफाई को उनके द्वारा निरीक्षण किया गया उनके द्वारा बताया गया की जबलपुर जिले में जितने भी पुराने तालाब है उनको साफ सुथरा एवं संरक्षित करने का काम किया जा रहा है उसी परंपरा में मझोली नगर के 13 तालाबो को लिया गया है जिनको साफ सफाई एवं संरक्षित करने का काम किया जा रहा है उसी का जायजा लेने के लिए जिले के कलेक्टर आज मझोली नगर पहुचे उनके साथ मझोली तहसीलदार प्रदीप मिश्रा जनपद अधिकारी सोम्या जैन उपस्तिथ थे



