जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

महिला नेत्रियों ने नवनियुक्त महिला कांग्रेस अध्यक्ष को दी शुभकामनाएँ

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना के कार्यालय में महिला कांग्रेस कमेटी की नेत्रियों ने एकत्रित होकर नवनियुक्त महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष महात्मा गांधी वार्ड की पूर्व पार्षद कमलेश यादव का फूल माला पहनाकर स्वागत वंदन एवं अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सीमा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को सत्ता तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई नियुक्तियां से कांग्रेस का संगठन मजबूत होगा। उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक विनय सक्सेना जी ने कहा कि जबलपुर संस्कारधानी की सभी महिला नवनियुक्त नेत्रियों को नवनियुक्ति की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सभी मिलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर विधायक कार्यालय में महिला संगठन की नेत्रियां उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88