जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
शाम तक चालू रहेगी अब ओपीडी

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार सायंकाल 4.00 बजे तक की ओपीडी सुनिश्चित करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया ने आज से प्रतिदिन विक्टोरिया अस्पताल के डॉक्टरों की मीटिंग आयोजित हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा यह मीटिंग प्रतिदिन आयोजित की जावेगी। आज की मीटिंग में सिविल सर्जन डॉ राजकुमार चौधरी, डीएचओ डॉ के के वर्मा , डीएचओ डॉ डी जे मोहंती , आर एम ओ डॉ पंकज ग्रोवर , डॉ पी सी आनन्द, डॉ तरुण अहरवाल , डॉ शलभ अग्रवाल , एम ई आई ओ अजय कुरील, डीपीएम विजय पांडेय , व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।



