जन समस्याओं को लेकर बसपा ने किया प्रदर्शन

जबलपुर दर्पण। उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड एवं डॉ राम मनोहर लोहिया वार्ड के अंतर्गत विभिन्न जल समस्या एवं अन्य समस्याओं को लेकर आज बसपा द्वारा आईटीआई चुंगी नाका चौक पर प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ज्ञापन में बताया गया कि उत्तर मध्य विधानसभा के अंतर्गत आने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड एवं डॉ राम मनोहर लोहिया वार्ड की अनेकों बस्तियां इस समय विभिन्न जन समस्याओं से ग्रस्त हैं साथ ही अनेकों बस्तियों में भीषण जल संकट है इसी मांग को लेकर आज आईटीआई चुंगी नाका धरना प्रदर्शन करना था लेकिन थाना प्रभारी मारो ताल द्वारा परमिशन नहीं दिए जाने के कारण हमें प्रदर्शन करने की निर्णय लेना पड़ा बसपा नेता जिला महासचिव राकेश समुंद्र के नेतृत्व में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा और शीघ्र समस्याओं का निदान करने की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय राकेश समुद्रे छोटे लाल चौधरी लखन अहिरवार एडवोकेट दिनेश कुशवाहा डॉ राकेश चक्रवर्ती महेंद्र चड्डा ऋषभ साठे नीरज चौधरी जानकी प्रसाद मंगे सरदार गोवर्धन चौधरी शिबू चौधरी एडवोकेट रेशमा चौधरी विनोद पांडे राजू चौधरी बालचंद अहिरवार हीरालाल विजय भोरे विनय बौद्ध चौधरी आदि उपस्थित रहे।



