जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाॅंच शील्ड लेकर लौटे रेल महाप्रबन्धक, हुआ भव्य स्वागत

जबलपुर दर्पण। भुवनेश्वर में सम्पन्न हुए 67वें राष्ट्रीय रेल पुरस्कार समारोह-2022 से ओवर ऑल एफीशिएन्सी शील्ड सहित कुल पाॅंच शील्ड लेकर लौटे पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबन्धक सुधीर कुमार गुप्ता तथा अन्य विभागाध्यक्षों का जबलपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार शाम को भव्य स्वागत हुआ। पमरे के रेल अधिकारी तथा रेलकर्मियों ने एक दूसरे को फूल मालाएं पहनाकर तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा शील्डों को अपने हाथों में लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। सभी पाॅंचों शील्ड्स को पमरे मुख्यालय भवन स्थित गार्डन में तैयार किए गए मंच पर सजाकर रेलकर्मियों के बीच प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रेलकर्मी, विभिन्न विभागाध्यक्ष, रेल अधिकारिगण तथा उनके परिजन सहित महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती संध्या गुप्ता एवं कल्याण संगठन की अन्य सदस्य महिलाएं उपस्थित थीं।
पमरे महाप्रबन्धक सुधीर कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर गरिमामय समोराह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के 17 जोन में से पश्चिम मध्य रेलवे को ओवर ऑल एफिशिएंसी यानि समग्र दक्षता शील्ड मिलना बड़े गौरव की बात है। इसके लिए महाप्रबन्धक ने भोपाल, जबलपुर, कोटा तीनों मण्डलों के अधिकारियों एवं रेलकर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पमरे के प्रत्येक रेलकर्मी और प्रत्येक अधिकारी के योगदान के बिना यह सम्भव नहीं था। मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में भी हम सभी टीम भावना के साथ एकजुट होकर तथा मिल-जुलकर काम करेंगे और पश्चिम मध्य रेलवे के लिए उपलब्धियाॅं हासिल करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88