ट्राफिक पुलिस के खेल में फसे हैवी ट्रक चालक:एक पैसा लेकर देता इंट्री वही 100 डायल भी अवैध वसूली से पीछे नहीं

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। शहर के अंदर इंट्री करने वाले मलाईदार चौराहों पर यातायात पुलिस विभाग के सिपाही की पहली पसंद में दीनदयाल चौराहा होता है। वहा सिर्फ ऊंची सेटिंग वाले सिपाही अपनी ड्यूटी लगवा पाते है वही अन्य चौराहों में ड्यूटी करने वाले सिपाही भी कमाई का जरिया कही न कही से खोज ही लेते है। ऐसा ही एक मामला आज सुबह का है। जब हरियाणा पासिंग का एक कंटेनर खजरी खिरिया बाईपास पर यातायात पुलिस विभाग के सिपाही को पैसा देकर उक्त ट्रक चालक नो एंट्री के समय पर गोहलपुर की ओर ट्रक चालक को जाने दिया फिर राम नगर पानी की टंकी के पहले 100 डायल वालों ने उक्त ट्रक वाले को रोका,और सौदेबाजी चल ही रही थी कि तभी मीडिया को देखकर 100 डायल के चालक और गाड़ी में तैनात पुलिस कर्मचारी के बदले तेवर पहले तो मना किया आप वीडियो मत बनाओ जब बात नही बनी तो ट्रक चालक को कानून का ज्ञान बाटने लगे। खैर बात यह है कि चंद 100-200 रू की लालच में सैकड़ों राहगीरों की जान के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है। यदि उस ट्रक से कोई घटना घटित हो जाती तो उसका जवाबदार कोन होता। वरिष्ट पुलिस अधिकारियों को नो इंट्री के समय में ट्रक को शहर के अंदर इंट्री कराने वाले यातायात सिपाही के विरुद्ध सक्त कार्यवाही के निर्देश दे जिससे भविष्य में होने वाली अप्रिय घटना से शहर के राहगीरों को बचाया जा सके।




