गीता पाठ में कृष्णा ने विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया

जबलपुर दर्पण।गोटेगांव नगर के सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा बहन कृष्ण अवस्थी ने कक्षा पंचम की सरस्वती शिक्षा परिषद विद्या भारती द्वारा आयोजित संस्कृत महोत्सव में विभाग की गीता पाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया भागवत गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दिए गए उपदेश 18000 श्लोक में से
बहन कृष्ण अवस्थी को अध्याय 1 श्लोक क्रमांक 1 से 20 तक कंठस्थ याद कर उसकी प्रस्तुति सरस्वती शिशु मंदिर गंगानगर जबलपुर में विभाग स्तरीय प्रतियोगिता में दी इस विभाग ओमें कटनी जबलपुर नरसिंहपुर के भैया बहनों ने भाग लिया उसमें प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरव बढ़ाया बहन कृष्ण अवस्थी प्रांतीय संस्कृति महोत्सव सरस्वती शिशु मंदिर कटनी में भाग लेगी प्रश्न मंच में दीपाली पटेल रिया पटेल प्राजंलि आशु भाषण में आरुषि श्रीवास्तव सभी भैया बहनों को संस्था अध्यक्ष हाकम सिंह चढ़ार, व्यवस्थापक राजकुमार जैन, प्रधानाचार्य नर्मदा प्रसाद गुप्ता, प्रभारी प्राचार्य संतोष बेन, संस्कृति महोत्सव प्रभारी अनिल अग्निहोत्री आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।



