मध्य प्रदेश

विधायक डॉक्टर अशोक मर्सकोले ने दी नवीन कृषि उपज मंडी की सौंगात

मण्डला– निवास विधानसभा के विधायक डॉ. अशोक मर्सकोले के लगातार प्रयास से निवास विधानसभा के ग्राम चटुआमार में नवीन कृषि उपज मंडी की सौंगात मिली हैं। मुख्यमंत्री से इस संबंध में विधायक लगातार प्रयास कर रहे थे जिस पर मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा कृषि उपज मण्डी मंडला के लिए चटुआमार में कुल 6 हेक्टेयर भूमि आवंटित किए जाने की स्वीकृत प्रदान की गई है। यह स्वीकृति कलेक्टर द्वारा भेजे गये प्रतिवेदन के आधार पर प्रदान की गई है। उक्त नवीन मूल मंडी सी श्रेणी की मंडी है। मध्यप्रदेश शासन राजस्व विभाग द्वारा ग्राम चटुआमार की भूमि खसरा नं. 337/275/1 रकबा 0.94 हेक्टेयर, खसरा नं. 316/1 रकबा 5.54 हेक्टेयर में से 3.65 हेक्टेयर, खसरा नं. 316/2 रकबा 0.33 हेक्टेयर एवं खसरा नं. 278 रकबा 1.08 हेक्टेयर सहित कुल रकबा 6 हेक्टेयर भूमि वित्तीय वर्ष 2019-20 की कलेक्टर गाईड लाईन के आधार पर आवंटन की स्वीकृति प्रदान की गई है। आवंटित भूमि का आवेदित प्रयोजन के अलावा अन्य कोई उपयोग नहीं किया जा सकेगा। नवीन कृषि उपज मंडी की सौंगात से नगर में यातायात का दबाव कम होगा। वहीं व्यापारियों को अपनी उपज रखने के साथ ही किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88