Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

सेवा निवृत्त हुये 8 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा के मार्गदर्शन में दी भावभीनी विदाई

0 250

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। आज पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निरीक्षक उमाशंकर सोनी अपराध शाखा,कार्यवाहक निरीक्षक गंगाराम चंद्रवंशी थाना प्रभारी घमापुर,निरीक्षक दिलीप कुमार मरकाम अ.अ.वि.जोन कार्यालय जबलपुर,कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक हीरालाल यादव जिला विशेष शाखा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक भगत सिंह मरावी थाना कुण्डम,कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक मुरलीधर तिवारी थाना ओमती,कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक धनश्याम प्रसाद कोल पुलिस लाईन,कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रमाशंकर तिवारी थाना रांझी को पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह एवं रक्षित निरीक्षक जबलपुर सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा,पैैंशन,ग्रेज्युटी,के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी श्री बघेल ने कहा कि आप सभी ने 33 से 42 साल की पुलिस सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया,एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे,आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.