जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का जबलपुर आगमन

जबलपुर दर्पण नप्र। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का बुधवार 1 जून की शाम भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन हुआ श्री तोमर रात्रि विश्राम जबलपुर में ही करेंगे। श्री तोमर गुरुवार 2 जून को जबलपुर में दोपहर 12 बजे से पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे तथा शाम 3 बजे कार द्वारा नरसिंहपुर जिले के करेली के लिए रवाना होंगे। जहा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।



