आंगनबाड़ी स्वास्थ्य शिक्षा एवं संस्कार का केंद्र हैं : सरताज मंज़िल

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने बताया के अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की मंशा अनुरूप एडॉप्ट ए आंगनबाड़ी योजना के अंतर्गत डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड गोहलपुर केंन्द्र क्रमांक 52 के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर वहां के बच्चों के मानसिक, शारीरिक, शैंक्षणिक, एवं भौतिक विकास के लिए ( स्टडी किट ) पठन पाठन सामग्री एवं खिलौने वित्रण किये, साथ ही सरताज मंजिल ने कहा के बच्चों की सुरक्षा शिक्षा और स्वास्थ्य सरकार के साथ साथ हम सबकी साझा ज़िम्मेदारी है, ये हमारे बच्चे हैं इनका बचपन बचाने एवं इन्हें सही दशा और दिशा देने के लिए आम नागरिकों से आगे आने की अपील है, इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर महामंत्री अकील अहमद, पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष हाशिम खान, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती शकीला बानो, एएनएम अफसरी बानो, एवं अन्य गणमान्य जन उपस्तिथ रहे।



