जनेकृविवि के दो छात्रों का कंपनी में हुआ चयन

कुलपति डॉ. बिसेन ने छात्रों को दी शुभकामनायें
जबलपुर दर्पण। छात्र-छात्राओं को कृषि की शिक्षा के साथ-साथ उन्हे कैसे बड़ी कंपनियों में जॉब मिल सके। इसे लेकर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय लगातार प्रयास कर रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सके। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप कुमार बिसेन की सद्प्रेरणा एवं अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ धीरेन्द्र खरे के मार्गदर्शन में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा संचालित एन.ई.आर.एल कंपनी, ऑनलाईन एवं ऑफलाईन कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. अनय रावत ने बताया कि प्रथम चरण में संस्था के अधिकारियों द्वारा कंपनी के उद्वेश्य एवं कार्यप्रणाली के संबंध में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। इसके बाद ऑनलाईन एवं ऑफलाईन इंटरव्यू के माध्यम से छात्र-छात्राओं का परिचय प्राप्त करते हुए व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। इस साक्षात्कार आयोजन में विश्वविद्यालय के छात्र को भारत सरकार द्वारा संचालित एन.ई.आर.एल कंपनी में चयन किया गया। इसके साथ ही कृषि में बायो उत्पाद के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आई.पी.एल. बायोलॉजिकल द्वारा कैम्पस इंटरव्यू आयोजित किया गया। प्रथम चरण में फसलों हेतू बायोप्रोडक्ट की आवश्यकता एवं महत्व के संबंध में कंपनी के मानव संसाधन उपप्रमुख भास्कर भट्टाचार्य एवं कंपनी प्रतिनिधि शी कमलेश के द्वारा चर्चा की गई। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं का व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया। सम्पूर्ण प्रक्रिया उपरांत 3 लाख सालाना पैकेज पर 2 विद्यार्थियों का चयन किया गया। छात्रों के चयन होंने पर कुलपति डॉ. बिसेन ने उन्हें अपनी और विष्वविद्यालय की ओर से हार्दिक शुभकामनायें प्रेषित की हैं।
उपरोक्त संपूर्ण कैम्पस चयन प्रक्रिया में अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित कुमार शर्मा, डॉ. अनय रावत, डॉ. विवेक बढ़े, डॉ. नकुल रंगारे एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय के शैलेन्द्र रजक, अंतराम मांडरे एवं यशवन्त सिंह राजपूत, अनूप चौधरी का सराहनीय सहयोग रहा।



