अतिथि शिक्षकों की आवश्यक बैठक आठ को

मंडला। जिले के अतिथि शिक्षक परिवार की अति आवश्यक बैठक शनिवार 8 अगस्त को बुलाई गई है।
जिला अतिथि शिक्षक परिवार के जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने जारी विज्ञप्ति में बताया है,कि वर्षों से चली आ रही मांगों को लेकर पिछले दस महीनों से प्रांत व्यापी जन सत्याग्रह किया जा रहा है। वर्तमान लाकडाउन काल में भी ऑनलाइन जन सत्याग्रह चलाकर सरकार से नियमित रोजगार की मांग लगातार जारी है।बावजूद इसके सरकारों का ध्यान अपनी कुर्सी बचाये रखने के अलावा अतिथि शिक्षकों के ऊपर वर्षों से छाये बेरोजगारी के संकट पर नहीं जा रहा है।जिसके कारण लाखों अतिथि शिक्षकों के परिवार में भारी आक्रोष भड़क रहा है।
अब लाकडाउन काल में भी सरकार के सामने अपनी बात रखने के लिए ठोस रणनीति तैयार किए जाने शनिवार 8 अगस्त को मुख्यालय शांति सद्भावना मंच पड़ाव वार्ड,पानी टंकी के सामने मण्डला में आवश्यक बैठक रखी गई है।जिले के समस्त जवाबदार अतिथि शिक्षकों से अपनी सुविधानुसार पहुंचने की अपील की गई है। मीटिंग में मास्क पहनना, सेनेटाइजर का उपयोग करना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना आवश्यक होगा।



