जबलपुर की बेटी सुश्री रूबीना फ्रांसिस ने पी-6 एयर पिस्टल में स्वर्ण पदक किया अपने नाम:पीएम ने दी बधाई

जबलपुर दर्पण नप्र। जबलपुर की बेटी सुश्री रूबीना फ्रांसिस ने पी-6 एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में चीन के खिलाफ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर विश्व पटल पर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया हैं।फ्रांस के शैटॉरौक्स शहर में हो रहे पैरा निशानेबाजी विश्व कप 2022 में जबलपुर की बेटी रुबीना फ्रांसिस ने P-6 एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में चीन की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। रुबीना फ्रांसिस के स्वर्ण पद जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि शैटॉरौक्स 2022 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड जीतने के लिए रुबीना फ्रांसिस पर गर्व है.उन्हें इस विशेष जीत के लिए बधाई.उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दी।




