पाटन थाना क्षेत्र के 82 शस्त्र लाइसेंसधारी नियमों का नही कर रहे पालन:शस्त्र नहीं जमा करने वालो पर होगी सक्त कार्यवाही:पाटन थाना प्रभारी

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर जिले की पाटन तहसील वैसे ही संवदेनशील मानी जाती है। तहसील में कुल लाइसेंस शस्त्र की संख्या 595 के आसपास है शासन के निर्देशानुसार अभी तक शस्त्र जमा हो जाने चाहिए थे जिसमे से अभी तक 513 ही लाइसेंस शस्त्र पाटन थाने में जमा हो पाय है। बाकी अभी भी 82 शस्त्र जमा होने शेष है। जबकि पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने सभी थाना प्रभारियो को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए थे हर हाल में 2 दिनों में शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही करे। वह समय सीमा भी समाप्त हो गई है। अभी तक 82 शस्त्र जमा नहीं हो पाय है। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव में विवाद होने की अधिक संभावना बनी रहती है। उसी आशंका के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक ने शस्त्र जमा कराने विशेष जोर दिया था। अब देखना होगा पाटन पुलिस प्रशासन इन शेष 82 शस्त्र कब तक थाने में जमा करा पाते है। यदि किसी कारण वश ये शस्त्र जमा नहीं होते है तो शस्त्रधारी पर क्या कार्यवाही होती है। ये देखना दिलचप्स रहेगा।



