पेट्रोलिंग टीम ने चोरी की रेत का अवैध परिवहन करते टैक्टर चालक को दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। कुण्डम थाना प्रभारी प्रताप सिंह मरकाम से मिली जानकारी अनुसार बघराजी चौकी के अंतर्गत शाम को पेट्रोलिंग के दौरान कुंदवारा घाटी के पास बिना नम्बर का ट्रैक्टर जो पावर टेक कम्पनी का था जिसमें लगी ट्राली मे रेत लोड थी पेट्रोलिंग टीम ने टैक्टर रूक-वाकर चालक से रेत के संबंध में रॉयल्टी पर्ची मांगी जिसे टैक्टर चालक नहीं दे सका नाम पता पूछने पर अपना नाम नंदू कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया बताया तथा ट्रैक्टर मालिक कुंदवारा निवासी राजकुमार कुलस्ते के कहने पर ग्राम कुंदवारा से रेत भरकर धनवाही ले जाना बताया, आरोपी टैक्टर चालक से रेत जप्त करते हुये धारा 379, 414 भादवि तथा 53 गोण खनिज अधिनयम एवं 39/192(1)(क), 146/196, 3/181, 66/192, 51/177 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



