वल्ड रक्तदान दिवस के अवसर पर:शासकीय सिविल अस्पताल सिहोरा में दिया रक्तदान का संदेश

जबलपुर दर्पण सिहोरा ब्यूरो। जबलपुर जिले के शासकीय अस्पतालो में वल्ड रक्तदान दिवस को लेकर चलाया जा रहे रक्तदान जागरूक अभियान के तहत सिहोरा शासकीय सिविल अस्पताल में रक्तदान करने हेतु जागरूक अभियान चलाया गया इस दौरान महिला डॉ आर एन तिवारी ने उपस्थित लोगों को रक्तदान एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। वहीँ रक्त हमारे शरीर के लिए क्यो महत्वपूर्ण हैं इस पर उन्होंने इलाज कराने आये मरीज़ों को जागरूक करते हुए बताया कि हमारे शरीर मे रक्त बहुत ही जरुरी है। और इसका प्रयोग हमेशा दूसरों के जीवन को बचाने के लिए सभी रक्तदान करने आये और सभी को इस प्रकार से रक्तदान करने प्रेरित करें।जागरूक इस अभियान में उपस्थित डॉ आर एन तिवारी बी एम ओ सिहोरा,डॉ दीपक गायकवाड़ खण्ड चिकित्सा अधिकारी,डॉ सुनील लटियार दन्त चिकित्सक,सहित नर्स स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं अन्य लोगों ने रक्तदान करने का संकल्प लिया।




