जनपद पंचायत पाटन में निर्विरोध हुए अभ्यर्थियों को, रिटर्निंग अधिकारी ने किए प्रमाण-पत्र वितरित

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। जबलपुर जिले की पाटन तहसील अंतर्गत आने वाली जनपद पंचायत पाटन के सभाकक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन में निर्विरोध निर्वाचित हुए अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण आज रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद चतुर्वेदी एव तहसीलदार पाटन द्वारा किया गया। सर्वप्रथम जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक-1 से निर्विरोध निर्वाचित हुए अभ्यर्थी अंशु सिंह तथा पाटन तहसील की 83 ग्राम पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों निर्विरोध निर्वाचित हुए सरपंचों ग्राम पंचायत पौंडी-राजघाट से सुनील कुमार,मुर्रई से श्रीमती लीलाबाई, बोरिया से श्रीमती उमाबाई, डुगरिया से श्रीमती गायत्रीबाई, बगसवाही से श्रीमती रचना, जमुनिया से श्री चंद्रप्रसाद सिंह, दिघौरा से श्रीमती गोमतीबाई, रियाना से श्रीमति अर्चना सिंह, महगंवा-सड़क से श्रीमती नीता चौबे, रिमझा से श्रीमती रूक्मणी सिंह, बरौदा-हडा से श्रीमती बबीता चड़ार, पौड़ी-कांटी से श्री घंशराम, अमरपुर से श्रीमती रूक्मणी, डूडी से श्रीमती सरोजबाई एवं ग्राम पंचायत छितुरहा से श्रीमती वंदना शामिल हैं। कार्यक्रम में सुश्री सुरभि जैन सहायक रिटर्निंग अधिकारी पाटन, प्रकाश चतुर्वेदी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पाटन, बसंत मिश्रा एवं निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तहसीलदार पाटन प्रमोद चतुर्वेदीरिटर्निंग अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार पंच के 1101 पद में से 611 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुए वही अब 29 पदों के लिए मतदान होगा। पंच के शेष पदों पर कोई भी नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अब शेष बची 68 पंचायतों में सरपंच पद के लिए चुनाव होगा,वही जनपद पंचायत सदस्य के लिए 21 पदों पर निर्वाचन होगा तथा जिला पंचायत सदस्य के दो पदों में से दोनों पर निर्वाचन हेतु मतदान होना है।



