जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
तीन दिनों चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, हुआ शुभारम्भ

जबलपुर दर्पण। पोलियो की बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिये आयोजित तीन दिनों के राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ सांसद राकेश सिंह ने सिविल लाइंस स्थित महाकौशल डिस्पेंसरी में बच्चों को पोलियो निरोधी दवा की दो बूँद पिलाकर किया। इस मौके पर विधायक अशोक रोहाणी, कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी, जिला पंचायत की सीईओ डॉ सलोनी सिडाना, क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य डॉ. संजय मिश्रा, सीएमएचओ डॉ रत्नेश कुररिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियानके तहत जबलपुर जिले में पांच वर्ष तक की आयु के 3 लाख 88 हजार बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।



