भाजपा प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार 17 को भरेंगे नामांकन

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा चुनाव अभियान संबंधी बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया की जबलपुर महानगर के महापौर पद के प्रत्याशी डॉ जितेंद्र जामदार आगामी शुक्रवार 17 जून 22 को अपना नामांकन भाजपा कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में भरेंगे। लोकसभा मुख्य सचेतक साँसद राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर निगम चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए,नामांकन,चुनाव कार्यालय, प्रचार अभियान इत्यादि विषयो पर चर्चा हुई। श्री सिंह ने कहा कि प्रसन्नता की बात है महापौर प्रत्याशी के रूप में डॉ जामदार का चयन किया गया है और सभी 79 वार्डो महापौर के साथ ही पार्षद प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रण प्राण से प्रत्येक मतदान केंद्र जीत दिलाने का संकल्प लिया है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बताया कि महापौर प्रत्याशी डॉ जामदार अपना नामांकन 17 जून 22 को भरेंगे इस हेतु पार्टी के कार्यकर्ता प्रातः 11 बजे सिविक सेंटर में एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट जाएंगे।



