जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

सेल्फी लेने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे छात्र नर्मदा के तेज बहाव में बहे

जबलपुर दर्पण। विजयराघवगढ़ से जबलपुर एडमिशन कराने आए 8 छात्रों का जत्था न्यू भेड़ाघाट घूमने के लिए पहुंचा जहां पर एक युवती एवं दो लोग सेल्फी लेने के चक्कर में अपना संतुलन खो बैठे और मां नर्मदा के तेज बहाव में बह गए जिसमें युवती का शव पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तलाश कर लिया नर्मदा में बहे दो लोगों की तलाश की जा रही है।

तिलवारा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयराघवगढ़ के रहने वाले दो युवक एवं एक युवती जबलपुर मैं एडमिशन कराने के लिए आए हुए थे एडमिशन कराने के बाद वह अपने अन्य मित्र एवं टीचरों के साथ आज दोपहर न्यू भेड़ाघाट घूमने के लिए आए हुए थे न्यू भेड़ाघाट पहुंचने के बाद जत्थे के सभी लोग इधर उधर घूम रहे थे इसी दौरान एक 18 वर्षीय युवती एक छात्र एवं एक टीचर न्यू भेड़ाघाट मैं सेल्फी ले रहे थे इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नर्मदा के तेज बहाव में बह गए साथ के लोगों ने जब इस घटना को देखा तो उनके द्वारा आसपास के लोगों को जोर जोर से आवाज लगाई इससे पहले की मौजूद लोग मौके पर पहुंचते तीनों नर्मदा के तेज बहाव में बह गए इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों एवं गोताखोरों की मदद से युवती का शव घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर मिला वही दो लोगों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88